HomeBusinessसोना-चांदी हुआ इतना महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

सोना-चांदी हुआ इतना महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

सोना-चांदी की कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, चांदी भी महंगी हो गई है। आज के कारोबार के बाद सोना 53800 रुपये के करीब बंद हुआ है। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली है।

साेने की लेटेस्ट प्राइस 

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 406 रुपये की बढ़त के साथ 53,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार के बाद चांदी 985 रुपये की बढ़त के साथ 71,297 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,312 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसे भी पढ़े−20 दिन पहले ससुराल आईं नवविवाहिता को देवर से हुआ इश्क, फिर किया ये काम

इंटरनेशनल मार्केट में सोना उछला

इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोना मजबूती के साथ 2,010 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 25.99 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।

चेक करें अपने शहर का रेट

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

चेक कर लें सोना असली है या नकली

सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली। इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.