ख़बर संसार हल्द्वानी। 12 घंटे का और इंतजार! रिजल्ट बताएंगे कोन कितने गहरे पानी में! जी हा सब तैयारिया कर ली गई है। नैनीताल जिले की ,6 विधानसभा यानी 57 भीमताल 58 नैनीताल 59 हल्द्वानी 60कालाढूंगी 61रामनगर की काउंटिंग सुबह 8 बजे से मोतीराम बाबूराम डिग्री कॉलेज में आरंभ हो जाएंगी। 10 बजे पहला रुझान मिलने की संभावना बताई जा रही।
बताते चले की जिला निर्वाचन ने मतगणना के लिए 700 कर्मचारियों की डयूटी लगा रखी है। सभी को आज ट्रेनिग दी गई।हर विधानसभा की मतगणना के लिए लगाए गए हैं 14 टेबल।थ्री लेयर सिक्योरिटी में स्ट्रांग रूम से मतगणना के लिए जाएगी ईवीएम।
सबसे कम कैंडिडेट यानी 5 प्रत्याशी होने के कारण सबसे पहले आएगा नैनीताल विधानसभा का परिणाम।
। जहां भाजपा की सरिता आर्य और संजीव आर्य के बीच दिलचस्प मुकाबला बताया जा रहा।लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की किस्मत का भी होगा फैसला उन्हे भाजपा के मोहन बिष्ट टक्कर दे रहे है। हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हरदेश और भाजपा के जोगेंद्र रोतेला के बीच मुकाबला है।
