खबर संसार काशीपुर। नर्स ने लगाया डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप । जी हां टांडा उज्जैन में आयुष्मान हेल्थ केयर नाम से डॉक्टर धनंजय सिंह प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने उन्होंने नर्स या सहायक के रूप में एक लड़की थी रख रखी थी।
नर्स ने लगाया डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप ।
लड़की ने क्लीनिक के मालिक डॉक्टर धनंजय सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने डॉक्टर धनंजय सिंह पर जोकि टांडा उज्जैन में आयुष्मान हेल्थ केयर नाम से क्लिक चलाते हैं उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है शिकायती पत्र में उसने लिखा है कि उसे नर्स बतौर सहायक के रूप में नौकरी दी गई थी। उसने आरोप लगाया है कि कुछ दिनो बाद डॉक्टर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी ।



