HomeUttarakhandसमाजहित एवं भारतहित में कार्यों के लिए संस्था को किया सम्‍मानित

समाजहित एवं भारतहित में कार्यों के लिए संस्था को किया सम्‍मानित

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से किए जा रहें समाजहित एवं भारतहित में कार्यों के लिए संस्था को नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला युवा सम्मेलन हल्द्वानी नगर निगम में सम्मानित किया गया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने इस सम्मान स्नेह के लिए नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा की संस्था की जिस दिन से स्थापना हुई है उसी दिन से संस्था लगातार समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रही है क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना ही पहली शर्त है।

इसे भी पढ़े-बॉलीवुड के ये नौ कपल्स शादी के बाद पहली बार मनाएंगे साथ में Holi (होली)

परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना जरूरी

जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है और हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है इसलिए मानव होने के नाते जब तक हम दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी।

वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही अपना परिवार माने तभी मानवता में सज्जानता निहित है जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है जिससे हमारे भारत देश की अटूट स्वतंत्रता को बनाऐं रखने में हम सभी भारतवासियों के साथ साथ भारत देश को भी और मजबूती मिलेगी।

इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करती है और आगे कई हजार गुना तेजी से कार्य करेगी जिससे हमारा भारत देश जल्द से जल्द विश्व गुरु बन सके। इस दौरान संस्था को सम्मानित करने में युवा जिला अधिकारी डॉल्वी तेवतिया, महिला एवं बाल विकास जिला अधिकारी ब्योमा जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.