HomePoliticalआखिर फिर से क्यों दी गई धामी को राज्य की कमान

आखिर फिर से क्यों दी गई धामी को राज्य की कमान

खबर संसार देहरादून।आखिर फिर से क्यों दी गई धामी को राज्य की कमान। जी हा कई सवाल तेर रहे की जब धामी को कमान देनी ही थी तो क्यों इतने दिनो से अन्य नेताओ की दिल्ली परेड कराई जा रही थी। भाजपा हाईकमान ने धामी के अंदर एक बात को पकड़ा की राज्य में ये नया चेहरा बन सकता है।

आखिर फिर से क्यों दी गई धामी को राज्य की कमान

जी हा युवा और उभरते चेहरे के कारण धामी को दी गई फिर से उत्तराखंड को कमान। धामी अभी 50 साल के ही है। उनके लिए आगे की राजनीति आसान होगी। भाजपा हाईकमान उनके चेहरे को खोना नही चाहता था। लिहाजा उनके नाम पर मोहर लगनी तय मानी जा रही थी।

इससे पूर्व बताते चले की नए सीएम पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को शपथ लेंगे। अभी वो राज्यपाल के पास अपनी सरकार का दावा पेश करने के लिए गए है। जी हा एक बार फिर से भाजपा ने उत्तराखंड में अपने युवा पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है। इससे पूर्व राजनाथ सिंह ने प्रेस को बताया कि 47 के 47 विधायको ने विधानमंडल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगाई। और बतौर पर्यवेक्षक मेने उनके नाम का एलान किया। राजनाथ सिंह ने कहा की धामी को पता है सरकार किस तरह चलानी चाहिए। मै उन्हें सीएम उत्तराखंड बनने पर बधाई देता हूं।

जी हा लगातार दस दिनों से बना सपेंस समाप्त हुआ।हालाकि धामी का नाम पहले से आगे चल रहा था। पिछले कई दिनों से चल रहा था की राज्य का नया मुख्यमंत्री कोन।

बताते चले की आज राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की और से ओपचारिक एलान करते ही सारा सस्पेंस दूर हो गया। दिनो बलबीर रोड के भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। विधायक दल की बैठक में तय होना है सीएम पर फैसला। हालाकि आज सुबह से ही पुष्कर सिंह धामी का कॉन्फिडेंस लेवल देखते ही बन रहा। बस राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी के होटल से भाजपा कार्यालय आने के इंतजार चल रहा था। और उनके आते ही लोगो की धड़कने बड़ने लगी। उनके साथ मदन कौशिक भी मौजूद है। 23 मार्च को धामी सीएम की शपथ लेंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.