खबर संसार हल्द्वानी। जेल बंदियों ने वॉलीबॉल खेला इनकी मदद से,! जी हा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की मदद से हल्द्वानी जेल में बंद बंदियों को पहले ट्रेनिग दी गई। साथ ही बंदियों को टी शर्ट,ट्रैक सूट, शूज की एक एक किट दी गई।
हल्द्वानी सब जेल के सुप्रीटेंडेंट एस के सुखीजा ने खबर संसार को बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन के प्रोजेक्ट परिवर्तन प्रिजनर टू प्राइड अंतर्गत उपकार अगर हल्द्वानी में निरुद्ध बंदियों के बेहतर जीवन उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा देने हेतु उप कारागार हल्द्वानी में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। सुखीजा ने बताया कि इस वॉलीबॉल मैच में 20 बंदियों को वॉलीबॉल खेलने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से नियुक्त कोच द्वारा बंदियों को वॉलीबॉल मैच में प्रतिभाग करने के लिए ट्रेनिग दी गई। और खिलाड़ियों को किट भी प्रदान की गई।
सुखीजा ने बताया कि उप कारागार में वॉलीबॉल मैच का आयोजन कराने वाले इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर सतनाम सिंह द्वारा भविष्य में भी कारागार में निरुद्ध बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया है
