गोरखपुर, खबर संसार। गोरखनाथ मंदिर में दो हमलावरों ने अल्ला हू अकबर का नारा लगाते हुए गोरखनाथ मंदिर में घुस गए रोकने पर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी सिपाहियों पर रविवार की शाम अराजक तत्व ने धारदार हथियार (दाव) से हमला कर दिया। अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहे हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने दाव के साथ दबोच लिया।
इसे भी पढ़े-03 days तक इन राज्यों होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास गोरखनाथ मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट पर हुई सनसनीखेज वारदात में लहुलूहान दोनों सिपाहियों को गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग मिला है जिसमें दाव, लैपटाप, पैन कार्ड और एयरलाइंस का टिकट है।
पकड़ा गया आरोपित मोहम्मद मुर्तजा अब्बासी सिविल लाइंस के पार्क रोड स्थित अब्बासी नर्सिंग होम के पास का रहने वाला है। आइआइटी मुंबई से केमिकल इंजीनियङ्क्षरग की पढ़ाई करने वाले मुर्तजा के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। हमलावर के साथ एक और युवक के होने की आशंका में गोरखनाथ मंदिर और आसपास के इलाके में तलाशी चल रही है।
मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट से घुसने का किया प्रयास
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगी पीएसी की 20वीं बटालियन, आजमगढ़ में तैनात सिपाही गोपाल कुमार गौड़ और अनिल कुमार पासवान की डयूटी थाने के सामने मुख्य दक्षिणी गेट पर थी। रविवार की शाम करीब सात बजे मंदिर के उत्तरी, पूर्वी गेट को पारकर बरगदवा की तरफ से आया एक युवक मुख्य गेट पर तैनात सिपाही गोपाल कुमार के करीब पहुंचा और उनकी एसएलआर राइफल (स्वचलित हथियार) छीनने लगा। गोविंद जब तक संभलते हमलावर ने कमर में लगा दाव निकालकर हमला कर दिया। शोर सुनकर खड़े सिपाही सुनील दौड़े तो हमलावर ने उनके पैर पर भी वार कर लहुलूहान कर दिया।
हमलावर बोला, इसलिए किया हमला
जिला अस्पताल में भर्ती होने से पहले मीडिया से बातचीत में अहमद मुर्तजा ने बताया कि वह उसकी शादी हुई थी। पत्नी छोड़कर चली गई थी। नौकरी छूट गई थी। इससे अवसाद में रहता था। उसका कहना है कि वह कई रातों से सो नहीं पाया था। परेशान चल रहा था। चाहता था कि कोई उसे गोली मार दे। इस लिए उसने पुलिस वालों पर हमला किया था।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



