खबर संसार, काशीपुर: रिश्ते तार-तार, पिता बना हैवान, minor बेटी पर ही डाली गलत नजर, बाप-बेटी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल और पवित्र होता हैं। एक बेटी के लिए उसका पिता ही सब कुछ होता हैं। और पिता के लिए उसकी बेटी किसी अनमोल धरोहर के कम नहीं, लेकिन अगर पिता ही भक्षक बना जाए। तो ज्यादा हैरानी की बात क्या हो सकती हैं। ऐसा ही एक मामला ऊधमसिंह नगर के जिले के काशीपुर आ रहा है, जहां पर एक कलयुगी बाप ने अपनी minor बेटी पर ही गलत नजर डाल दी।
ये भी पढें- वर्ल्ड हेल्थ डे पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों हुए आयोजित
minor बेटी से ही दुष्कर्म का प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक पिता ने अपनी 14 साल की minor से ही दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि वह सभी पांच भाई और बहन हैं जिनकी उम्र 11 वर्ष से लेकर 5 वर्ष के बीच हैं, लेकिन वह अपने पिता की हरकतों से अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।
बेटी की हत्या करने की कोशिश
14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने बताया कि उसके पिता जब शराब पीकर घर आते हैं तो उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हैं। मामला बीते 4 अप्रैल का है उस दिन मेरे पिता ने मेरे साथ गलत काम करने की काशिश की। हमने अपना कमरा बंद कर रखा था। लेकिन उसके पिता ने शराब के नशे में दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में घुस आया। मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने डंडा मारकर खुद को बचाने की कोशिश की, तो बाप ने पुत्री के साथ मारपीट करते हुए उसे मार डालने की धमकी भी दी। आवेश मे आए पिता ने ये भी कहा की उसी ने उनकी मां की हत्या की है । पीड़िता ने कहा उसने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 354, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।



