हल्दवानी, खबर संसार। वर्ल्ड हेल्थ डे पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ ओरगेनाइजेशन (डब्लू0एच0ओ0) वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गयी।
छात्र-छात्राओं ने भी रखें अपने विचार
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के उपायों पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे, जिसमें तोषिता कबडवाल ने थॉट, सुमेधा जोशी ने प्लैज, हितांशी बिष्ट ने भाषण व प्रतीती साह ने स्वस्थ जीवन पर टिप्स दिये। छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार नियमित योग से तथा संतुलित आहार से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। योगा अध्यापिका ने विद्यार्थियों को योगा के लाभों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रातः उठकर व्यायाम करने से तन-मन स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़े-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएम ने चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया
इसी श्रृंखला में प्री प्राइमरी के नन्हें मुन्नों को ‘हेल्दी हैण्डवाश’ और ‘पर्सनल हाइजीन अवेयरनेस’ के महत्तव को समझाने वाली एक्टीविटी क़क्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को ‘फूडवेगेन्जा’ एक्टीविटी, कक्षा 5 के लिए योगा व कक्षा 6 से 8 तक के लिए स्लोगन राइटिंग एक्टीविटी रखी गयाी जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ रहने व स्वास्थ्य का ध्यान रखने का था।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने ‘स्वस्थ तन-स्वस्थ मन’ विषय पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने परिवेश में भी स्वच्छता रखकर स्वस्थ समाज की संरचना में सहयोग करना चाहिए।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


