HomeUncategorizedनौकरानी के साथ कमरे में रंंगरेलियांं मना रहे थे DSP साहब!, तभी...

नौकरानी के साथ कमरे में रंंगरेलियांं मना रहे थे DSP साहब!, तभी पहुंची पत्नी, फिर…

झारखंड, खबर संसार। पत्‍नी घर पर नहीं थी तो डीएसपी साहब अपने फ्लैट में नौकरानी के साथ रंगरेलियां मनाने लगे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना डीएसपी साहब की पत्‍नी को दे दी और पत्‍नी आ धमकी वो सीधे बेडरूम में गई और पति और नौकरानी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। डीएसपी की इस करतूत का भंडाफोड़ उनकी ही पत्नी ने किया है। डीएसपी की पत्नी ने अपने पति के चरित्र पर सवाल उठाए। मामला डीएसपी स्तर का होने के कारण शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब राज्य मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारियों पर दबाव बनाया गया तब डीएसपी के खिलाफ पुलिस सक्रिय हुई।

इस भी पढ़े-अफगानिस्‍तान के काबुल में भीषण बम धमाकों में कम से कम 25 हजारा बच्‍चों की मौत

नौकरानी के साथ पहले से है अवैध संबंध

पत्नी के मुताबिक डीएसपी का घर की नौकरानी के साथ पहले से अवैध संबंध है। डीएसपी भी पत्नी के लगाए गये आरोप का जवाब देने से बचते रहे। डीएसपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी कि उनका पति किसी महिला के साथ गलत तरीके से अपार्टमेंट में रह रहा है।

इस सूचना के बाद वह पटना से सोमवार सुबह हजारीबाग स्थित फ्लैट पहुंची। अपने परिजनों के साथ जब वह अपार्टमेंट पहुंची तो उसने फ्लैट में पति को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

DSP की पत्नी हैं IPS अधिकारी की बेटी

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन डीएसपी पर कार्रवाई की बजाय महिला को ही डांट-फटकार लगाने लगी इसके बाद डीएसपी की पत्नी ने राज्य मुख्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी।

राज्य मुख्यालय के सक्रिय होते ही पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद डीएसपी की पत्नी को मनाया जाने का दौर शुरू हो गया। खुद डीएसपी आगे से इस तरह की गलती नहीं करने का आश्वासन देते रहे और अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास किया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.