HomeBusinessकुमाऊं ज्वैलर्स के पांचवें शोरूम का शुभारंभ बेला तोलिया ने रिबन...

कुमाऊं ज्वैलर्स के पांचवें शोरूम का शुभारंभ बेला तोलिया ने रिबन काटकर किया

खबर संसार हल्द्वानी। “कुमाऊं ज्वैलर्स ” के पांचवें शोरूम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रिबन काटकर किया। नया प्रतिष्ठान कालाढूंगी रोड में ऊंचापुल में है। इस अवसर पर बेला तोलिया ने कहा कि कुमाऊं ज्वैलर्स ने मुख्य बाजार से हटकर नव विकसित क्षेत्र में प्रतिष्ठान खोल कर एक अच्छी शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि इस शोरूम के खुलने के बाद लोगों को घर के पास ही क्वालिटी वाला सामान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से नगर निगम में हाल ही में शामिल क्षेत्र का विस्तार हो रही है, उसी प्रकार नए नए प्रतिष्ठान स्थापित हो रहे हैं। यह व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हित में है।

कुमाऊं ज्वैलर्स के पांचवें शोरूम का शुभारंभ बेला तोलिया ने रिबन काटकर किया

मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा, गीता वर्मा, संजीव वर्मा, राजीव वर्मा, राहुल वर्मा, रवी वर्मा समेत परिवार के सदस्यों ने कहा कि यहां लोगों को आधुनिक डिजाइन की ज्वैलरी मिलेगी। रामशरण वर्मा ने बताया कि यहां पाॅजी, ग्लोबल, नथ, चूङी के कई डिजाइन उपलब्ध है। लोगों को अच्छी क्वालिटी के साथ ही 24 केरेट व हॉलमार्क ज्वैलरी मिलेगी। कहा कि लोगों के लिए यह प्रतिष्ठान नए-नए डिजाइन उपलब्ध करा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि यह कुमाऊं ज्वैलर्स का पांचवा शोरूम है। इससे पहले हल्द्वानी के पटेल चौक, तिकोनिया, भोटिया पङाव व रुद्रपुर के हल्द्वानी मार्ग पर शोरूम शुरू कर दिए गए थे। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रदीप पंत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगङवाल भुवन चन्द्र उपाध्याय समेत सैकङों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.