HomeCrimeनौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस...

नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्दवानी, खबर संसार। नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार जी, हां आप ने सही पढ़ा यह मामला 25 अप्रैल का है। मुखानी थाने में नवीन चन्द्र जोशी ने तहरीर देकर रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे पर 4,50.00 की ठगी कराने का आरोप लगाया था। इसी मालमे को संज्ञान लेते हुए आज पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को हिरास्त में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

बता दें की दिनांक 25/04/2022 को थाना मुखानी में वादी नवीन चन्द्र जोशी निवासी कमलुवागांजा थाना मुखानी नैनीताल द्वारा तहरीर के दी गयी थी प्रतिवादी रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे निवासी जेल रोड चौराहा थाना, हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा उसके साथी नौकरी का झांसा देकर 4,50.00/-.रु ऑनलाईन अपने खाते में डलवा कर ठगी की गयी है। उक्त तहरीर के आधार थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्याः- 102/22 धाराः- 420/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।

इसे भी पढ़े़े-गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, PM के नाम से पहली पूजा, अभी डेली लिमिट नहीं!

पंकज भटट्, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशानुसार हरबन्स सिंह एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में नामजद अभियुक्त रितेश पाण्डे पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डे निवासी जेल रोड चौराहा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार किये जाने हेतु पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी कर दिनांक. 02-05-22 दिनांक को अभियुक्त उपरोक्त को लामाचौड़ से वाहन यू0के0-07डीएम- 4800 फार्च्यूनर कार के साथ गिरफ्तार किया गया व वाहन को एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

अधिक पैसे कमाने के लिए करता था ठगी

पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अधिक पैसे कमाने के चक्कर से लोगों को नौकरी के नाम पर पैसा लेकर ठगी करता हैं । तथा अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के कोतवाली रामनगर में वादी गजेन्द्र सिंह निवासी पीरुमदार रामनगर के साथ भी नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी की गयी है जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर में मु ० एफआईआर नं-134/2022 धारा 420 भादवि बनाम रितेश पाण्डे आदि पंजीकृत है!

तो वहीं, वादिनी श्रीमती कविता महेरा पत्नी श्री डी0एस0 महेरा निवासी पंकज निवास मल्लीताल से भी नौकरी का झांसा देने के नाम पर लगभग 01 करोड़ 53 लाख 10 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने पर थाना मल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्याः- 18/22 धाराः- 420/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया हैं। जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर, रुद्रपुर थानों में नौकरी के नाम पर रुपये लेकर की गयी हैं। अभियुक्त द्वारा अभी तक जनपद नैनीताल में 03 करोड़ 28 लाख 10 हजार रूपये की गयी हैं। अन्य जनपदों से भी अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.