उत्तरकाशी, खबर संसार। मां गंगा की उत्सव डोली जैसे ही 3 मई मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंची, वैसे ही पूरा गंगोत्री धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। पूरे विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के खोल दिए गए।
इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना के लिए पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी चार धामों के लिए तीर्थयात्रियों की लिमिट तय नहीं हुई है। इससे पहले यमुनोत्री धाम के कपाट भी कपाट भी अगले छह महीने के लिए खुले और चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई।
इस भी पढ़े- जोधपुर में ईद पर विवाद के बाद, मोबाइल इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
अक्षय तृतीया के पर्व पर आज सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए नज़र आए। पूरे दिन गंगोत्री धाम में देव डोलियों का हुजूम उमड़ता रहा। कपाट खुलने के मौके पर सीएम धामी अपनी पत्नी गीता धामी सहित गंगोत्री धाम पहुंचे। मां गंगा के दर्शन करने के साथ ही धामी ने सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से करवाई। इस मौके पर धामी ने कहा कि इस बार चार धाम यात्रा ऐतिहासिक होगी क्योंकि कोविड के कारण पिछले दो साल से यह बाधित रही थी।
डेली लिमिट अभी तय नहीं
पिछले दो दिन से खबरें थीं कि उत्तराखंड सरकार ने व्यवस्थाओं के मद्देनज़र चार धाम यात्रा के लिए 38,000 यात्री प्रतिदिन की लिमिट तय की है। पुलिस ने भी इस यात्री संख्या के मद्देनज़र अपील जारी की थी। लेकिन, इस संबंध में गंगोत्री में मीडिया से बातचीत करते हुए धामी ने कहा, ‘अभी प्रतिदिन की कोई लिमिट तय नहीं की गई है, यात्रियों की
डोली पहुंचने पर ऐसे खुले यमुनोत्री के कपाट
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे शुभलग्नानुसार अभिजीत मुहूर्त में दर्शनार्थ खोल दिए गए। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल मौजूद रहे। मंगलवार सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना की उत्सव मूर्ति को निकाला गया और डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शनि देव महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। भैया दूज तक 6 माह के लिए यमुनोत्री धाम में आप दर्शन कर सकेंगे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


