HomeUttar PradeshGyanvapi Masjid का कमिश्नर डीएम की मौजू्दगी में हुआ सर्वे, मिले कई...

Gyanvapi Masjid का कमिश्नर डीएम की मौजू्दगी में हुआ सर्वे, मिले कई साक्ष्य

वाराणसी, खबर संसार। Gyanvapi Masjid में पहले दिन के सर्वे का काम शनिवार को पूरा हो गया है। दोपहर 12 बजे तक यह सर्वे का काम हुआ। इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया है कि सर्वे के दौरान हमारी उम्मीदों के मुताबिक साक्ष्य मिले। वादी पक्ष के वकील ने कहा तहखानों के सर्वे का काम आधा हो गया, आधा कल होगा।

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सर्वे का काम

कोर्ट कमिश्नर ने Gyanvapi Masjid सर्वे का काम पूरा होने के बाद कहा कि सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक दो दिन और चलेगा सर्वे का काम। कितने तहखाने मिले इस पर वकीलों ने कहा अभी इस बारे में नहीं बता सकते। 17 मई को कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Gyanvapi Masjid सर्वे के दौरान दोनों तहखानों वीडियोग्राफी की गई। कल 8 बजे से फिर सर्वे का काम शुरू होगा। कल पूरा हो गया सर्वे का काम तो ठीक, नहीं तो अगले दिन सर्वे का काम संपन्न कराया जाएगा। ज्ञानवापी में नंदी के आसपास सर्वे किया गया।

जानकारी के मुताबिक सर्वे टीम के साथ वादी-प्रतिवादी पक्ष भी परिसर में मौजूद थे। वहीं एहतियातन मस्जिद परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। मस्जिद परिसर के 500 मीटर के दायरे में दुकानों को बंद कर दिया गया । एक किमी के दायर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात रहे।

चप्पे-चप्पे की हुई वीडियोग्राफी

कोर्ट के आदेश के मुताबिक मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। मस्जिद के तहखाने का भी सर्वे कराया गया। इस सर्वे को पूरा कराने की जिम्मेदारी डीएम और पुलिस कमिश्नर को दी गई थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि वादी, प्रतिवादी, वकील, एडवोकेट कमिश्नर और उनके सहायक भी सर्वे में मौजूद रहेंगे। कोर्ट के आदेश मुताबिक आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़़े़े-Kashmiri Pandit राहुल भट्ट व SPO की हत्या करने वाले आतंकी लश्कर व जैश के

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.