HomeNationalKashmiri Pandit राहुल भट्ट व SPO की हत्या करने वाले आतंकी लश्कर...

Kashmiri Pandit राहुल भट्ट व SPO की हत्या करने वाले आतंकी लश्कर व जैश के

Kashmiri Pandit Muder: कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने दफ्तर में घुस कर Kashmiri Pandit राहुल भट्ट का गोली मार दी। राहुल की अस्पताल में मौत हो गई। राहुल की हत्या की जिम्मेदार कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी संगठन ने ली है।

कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों पर हुए हमले के पीछे लश्कर और जैश का हाथ है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को बचाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर नाम कश्मीर टाइगर्स का लिया जा रहा है। इसका मुखिया मुफ्ती अल्ताफ दिसंबर 2021 में ही मारा जा चुका है। कश्मीर टाइगर्स को अल्ताफ ने ही बनाया था और खुद अल्ताफ जैश का आंतकवादी था।

जैश के आतंकी के तौर पर सामने आया अल्ताफ

खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस बाबत जांच किए जाने पर पता चला कि इस संगठन को जैश के आतंकवादी मुफ्ती अल्ताफ उर्फ अबू जार ने बनाया था। अबू जार के बारे में पता चला कि यह शख्स पहले अनंतनाग में अपना मदरसा चलाता था और आंतकियों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम भी करता था। इसके बाद अल्ताफ और उसकी फैमिली गायब हो गई और अल्ताफ जैश के आतंकवादी के तौर पर सामने आया।

इसे भी पढ़े- ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, याचिका दाखिल

खुफिया सूत्रों ने बताया कि इस हमले के फौरन बाद अल्ताफ के घर पर छापेमारी की गई। लेकिन वह नहीं मिला। पता चला कि जैश में शामिल होने के बाद से वह वापस नहीं आया, लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने अल्ताफ को खोज निकाला और 30 दिसंबर की रात उसे उसके दो साथियों समेत नौगाम अनंतनाग मे हुए एनकांउटर में मार गिराया। इसकी पुष्टि खुद आंतकी संगठनों ने की थी। खुफिया सूत्रों का कहना है कि साल 2021 में चार नए आंतकी संगठन पाकिस्तान के इशारे पर ही बनाए गए थे। इनमे टीआरएफ, पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, लश्करे मुस्तफा और कश्मीर टाइगर्स शामिल थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.