हल्द्वानी, खबर संसार। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ (हल्द्वानी) में सोमवार, 30 मई 2022 से समर कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर स्कूल के प्रबंधक महोदय तथा प्रधानाचार्य महोदय के हाथों से किया गया।
समर कैंप के पहले दिन बच्चे बहुत उत्साहित दिखाई दिए। बच्चों ने भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों जैसे: नृत्य, योगा, रोबोटिक्स, कुकिंग, डांसिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश कन्वर्सेशन अदि में भाग लिया। बच्चों को स्पोर्ट्स की बहुत सारी एक्टिविटीज करवाई गई, जिनमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, फुटबॉल, टेबल टेनिस, चैस और क्रिकेट आदि शामिल है।
दसवीं से बारहवीं की एक्स्ट्रा क्लासेज भी लगाई
इन क्रियाकलापों हेतु विद्यालय द्वारा अतिरिक्त शिक्षकों व प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की गई। बच्चों की कक्षा दसवीं से बारहवीं की एक्स्ट्रा क्लासेज भी लगाई गई। जिससे विद्यार्थी कैंप में पूर्ण रुचि के साथ भाग लेकर अपने व्यक्तित्व कौशलों के साथ ही विषय ज्ञान में भी वृद्धि कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य महोदय व प्रबंधक महोदय ने शिविर में पूर्ण उमंग एवं उत्साह से भाग लेने हेतु विद्यार्थियों को अभिप्रेरित कर शुभकामनाएं प्रदान की।
इसे भी पढ़ेे- ज्ञानवापी मामला में निर्मोही अखाड़े ने याचिका दायर कर पक्षकार बनाने की मांग की
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
