HomeNationalपैंगबर विवाद: महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट हैक कर मुसलमानों से माफी मांगने...

पैंगबर विवाद: महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट हैक कर मुसलमानों से माफी मांगने को कहा

मुबई, खबर संंसार। महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट हैक कर सरकार को मुसलमानों से माफी मांगने को कहा, जी हां आप ने सही पढ़ा हैकरों आज महाराष्ट्र ठाणे पुलिस की वेबसाइट को हैक कर लिया था।

हालांकि साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद डेटा रिकवर करते हुए वेबसाइट को बहाल कर दिया है। वेबसाइट में हैकर्स ने संदेश दिया था, हैक्ड बाय वन हैट साइबर टीम”। इसमें भारत सरकार से मुस्लिमों के लिए माफी मांगने की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट हैक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े-दो कंपनियों ने 5 साल के लिए खरीदे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स!

4 बजे हैकरों ने बेवसाइट की हैक

ठाणे के साइबर सेल के डीसीपी सुनील लोखंडे ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। हालांकि साइबर टीम ने मामले की जांच की और एक्सपर्ट्स ने डेटा को जल्द ही रिकवर करते हुए वेबसाइट को बहाल कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट खोलने पर स्क्रीन पर एक संदेश दिख रहा था, “हैक बाई वन हैट साइबेज, टीम”। आगे लिखा गया था, “नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्कार। तुम बार-बार इस्लामिक धर्म में अड़चन लाते हो, आपको सहनशीलता नहीं दिखाई देती? जल्द से जल्द विश्व के मुस्लिमों से माफी मांगों नहीं तो तब तक हम शांत नहीं रहेंगे।”

लोखंडे ने बताया कि वेबसाइट हैक को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस जांच के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। शुरुआती जांच में कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.