HomeNationalपहली तारीख को महंगाई की मार, गैस-दूध से ऑटो-टैक्सी तक बढ़े रेट

पहली तारीख को महंगाई की मार, गैस-दूध से ऑटो-टैक्सी तक बढ़े रेट

 

पहली तारीख को महंगाई की मार, गैस-दूध से ऑटो-टैक्सी तक बढ़े रेट जी हां, 1 सितंबर, मंगलवार की शुरुआत आम आदमी के लिए महंगाई के झटके के साथ हुई है। महीने के पहले ही दिन LPG सिलेंडर, दूध, CNG, PNG, कारों और मुंबई में ऑटो-टैक्सी के दाम बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं आज किन चीजों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली और नोएडा में इसकी कीमत 2747.50 रुपये, कोलकाता में 2982 रुपये, चेन्नई में 2916.50 रुपये और मुंबई में 2701 रुपये है। 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL यानी छोटू सिलेंडर के दाम भी 2 रुपये बढ़कर 764 रुपये हो गए हैं।

मुंबई में दूध और गैस महंगी

मुंबई में खुले भैंस के दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। अब दूध 93 रुपये के बजाय 102 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। तमिलनाडु में किसानों से दूध खरीदने की कीमत 41 रुपये से बढ़कर 44 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में CNG 2 रुपये बढ़कर 88 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू PNG भी 1 रुपये महंगी हुई है।

कार और ऑटो-टैक्सी का बढ़ा खर्च

Tata Motors ने कारों और SUV के अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाई है। Hyundai ने भी इस साल कारों के दाम फिर बढ़ाए हैं। मुंबई में आज से ऑटो का किराया 1 रुपये, जबकि काली-पीली टैक्सी का किराया 2 रुपये तक बढ़ गया है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.