HomeNationalमहाराष्ट्र के सीएम के बाद राज्यपाल कोश्यारी को भी हुआ कोरोना, अस्पताल...

महाराष्ट्र के सीएम के बाद राज्यपाल कोश्यारी को भी हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

मुबई, खबर संसार। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकारे की सरकार खतरें में है तो वहीं राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बुधवार को कोरोना हो गया। उन्हें सुबह दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें बुखार चल रहा था, उन्हें पिछले कुछ दिनों से कमजोरी और खांसी थी।

कल उनका स्वाब लिया गया और रिपोर्ट देर रात आई। डॉक्टरों ने बेहतर निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।” अधिकारियों ने कहा है कि गवर्नर कोश्यारी को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े-सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्यों के प्रगति की मण्डलायुक्त ने समीक्षा की

उद्धव ठाकरे को भी है कोरोना

बता दें इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकारे को भी कोरोना हो गया था। शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 33 शिवसेना और सात निर्दलीय विधायक बुधवार को भाजपा शासित असम के गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में पहुंचे।

शिवसेना में विद्रोह ने अटकलों को जन्म दिया है कि शिंदे अन्य विधायकों के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शिवसेना विधायक अब शहर के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने के बाद कहा, “यहां कुल 40 विधायक मौजूद हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।”

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर भाजपा विधायक सुशांत बोरगोहेन और भाजपा सांसद पल्लब लोचन दास ने शिवसेना विधायकों की अगवानी की। बोर्गोहेन ने कहा, “मैं उन्हें (गुजरात के सूरत से शिवसेना विधायक) लेने आया था। मैंने यह नहीं गिना कि कितने विधायक आए हैं। मैं यहां निजी संबंधों के लिए आया हूं। उन्होंने किसी कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया है।”

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.