spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshनिरहुआ, रवि किशन व मनोज तिवारी तीनों दोस्त संसद पहुंचे, जाने कौन...

निरहुआ, रवि किशन व मनोज तिवारी तीनों दोस्त संसद पहुंचे, जाने कौन है सबसे अमीर?

लखनऊ, खबर संसार। आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जीत हासिल कर ली है। निरहुआ अब संसद में अपने दोनों दोस्त मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ आजमगढ़ की आवाज बनेंगे। ये तीनों ही वो नाम हैं जो जमीन से उठकर आए हैं। मेहनत, संघर्ष और अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं तीनों दोस्तों में किसके पास सबसे अधिक संपत्ति है, कौन सबसे अमीर है?

Manoj tiwari : कितनी संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन

सबसे पहले बात मनोज तिवारी की। 1 फरवरी 1971 में जन्मे मनोज तिवारी उत्तरी पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं। 2019 में वह लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। 2019 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, मनोज तिवारी ने बताया था उनके पास करीब 24 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। मनोज तिवारी के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी कारें हैं। मनोज तिवारी के पास मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू 7, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा जैसी लग्जरी कारें हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

इसे भी पढ़े-भाई -बहन एक दूसरे से कर रहे थे प्यार, तभी परिवार वालों ने देखा लिया, फिर हुआ ये  

Ravi kishan : 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन 2019 में गोरखपुर से जीत कर पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए। रवि किशन ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी थी वह करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें 18 करोड़ अचल संपत्ति और 2.78 करोड़ चल संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रवि किशन ने 2011 में 72 लाख का आलीशान घर खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कई और घर और प्रॉपर्टी हैं। रवि किशन के पास गुड़गांव में एक आलीशान फ्लैट और इसके अलावा मुंबई के अंधेरी में उनके पास एक कमर्शियल बिल्डिंग है। सालाना आय की बात करें तो रवि किशन हर साल 3 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।

Nirahua : कितनी संपत्ति के मालिक हैं निरहुआ ?

आखिरी में बात दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की, जो पहली बार संसद पहुंचे हैं। निरहुआ 2019 में अखिलेश यादव से हार गए थे। अब 2022 के उपचुनाव में अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव को हराकर संसद पहुंचे हैं। दिनेश लाल यादव के ताजा चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 7.67 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.