मध्य प्रदेश, खबर संसार। राजगढ़ से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर अपने रिश्ते से अनजान भाई -बहन को एक-दूसरे से प्यार हो गया..दरअसल बात जिले रसूलपुरा और रोशिया गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक-युवती की मुलाकात रसूलपुरा गांव में एक शादी के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।
6 घंटे तक लगतार युवक और उसके दोस्त को मारा
मुलाकात के करीब 5 महीने बाद एक दिन युवक अपने दोस्त के साथ युवती से मिलने उसके गांव रोशिया गया, जहां पर लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर युवक को बंदी बना लिया।
इसे भी पढ़े-बेरोजगार युवकों से दलाली करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई- विपिन कुमार
प्रेमिका ने खाया ज़हर
जिसके बाद युवक और उसके दोस्त को गांव वालों ने पेड़ से बांधकर लगातार 6 घंटे तक मरते रहे । यह सब देख कर प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और दुखी होकर प्रेमिका ने जहर खा लिए। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत युवती को जिला अस्पताल ले गए जहां पर उसका इलाज कराया जा रहा है । इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस तुरंत जाकर प्रेमी और उसके दोस्त को छुड़वा कर थाने ले गई।
रिशते में निकले देवरानी जेठानी
जिसके बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया तब जाकर उन्हें पता चला कि युवक के परिजन और युवती के परिजन एक दूसरे के रिश्तेदार लगते हैं । जानकरी के मुताबिक दोनो की मां रिश्ते में देवरानी और जेठानी लगती है । उधर दूसरी तरफ लड़की की हालत अभी ठीक है, लेकिन युवती लगातार युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है ।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


