HomeNationalफडणवीस सात बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, शिंदे को डिप्टी CM...

फडणवीस सात बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, शिंदे को डिप्टी CM की कुर्सी!

मुंबई, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा भाजपा एक बार फिर महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों के बल पर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इससे पहले खबरें थीं कि फडणवीस कल सीएम पद संभाल सकते हैं।

भाजपा के पास है 106 विधायक

इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे थे और फिर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर पहुंचे थे। फिर दोनों एक साथ ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। एकनाथ शिंदे गोवा से अकेले ही आए हैं, जबकि अन्य बागी विधायक अब भी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए हैं।

इसे भी पढ़े- पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर ने हिंदी के महान साहित्यकार नागार्जुन की जयंती मनाई

भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा खेमे से कुल 28 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हो सकते हैं। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे कैंप को मिल सकते हैं। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 लोगों को राज्य मंत्री के पद दिए जा सकते हैं। दरअसल 2 जुलाई से हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.