HomeNationalअनजाने में एलओसी के पास पहुंचा पाकिस्तानी बच्चा, बीएसएफ ने परिवार को...

अनजाने में एलओसी के पास पहुंचा पाकिस्तानी बच्चा, बीएसएफ ने परिवार को सौंपा

श्रीनगर, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढा, पंजाब में अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पहुंचे तीन वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसके परिवार को सौंप दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे राज्य के फिरोजपुर सेक्टर की है, जब बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के पास एक बच्चे को रोते हुए देखा।

इसे भी पढ: जुबैर को पाकिस्तान और सीरिया से मिली फंडिंग, दिल्ली पुलिस का कोर्ट में बड़ा दावा

अधिकारियों ने कहा कि बच्चा रो रहा था और ”पापा, पापा” कह रहा था, जिसके बाद बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश की, ताकि बच्चे को वापस सौंपा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इसके तुरंत बाद बच्चे को उसके पिता की मौजूदगी में रेंजर्स को सौंप दिया गया।

भारत ने पाकिस्तान से कैदियों को रिहा करने को कहा

वहीं, भारत ने पाकिस्तान से उसकी हिरासत में रखे गए 536 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करने को कहा है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और उनकी नागरिकता की पुष्टि हो गई है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पाकिस्तान से उनके 105 मछुआरों और 20 अन्य कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने को कहा है, जो पाकिस्तान की हिरासत में हैं और समझा जाता है कि वे भारतीय हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.