HomeNationalshinzo abe के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक,...

shinzo abe के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, PM ने जताया दुख

नयी दिल्ली, खबर संसार। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री shinzo abe का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद भारत ने एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। आपको बता दें कि शिंजो आबे शुक्रवार तड़के नारा में चुनावी भाषण को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने शिंजो आबे को गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा और उनका काफी ज्यादा खून बह चुका था। जिसके तत्काल बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अस्तपाल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र शिंजो आबे के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस मुश्किल घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जिंदगी और मौत की जंग हार गए, निधन

भारत ने करीबी दोस्त खोया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से गहरा दुख हुआ। भारत ने आज एक करीबी दोस्त खो दिया है, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.