HomeEntertainmentकपिल शर्मा ने फोटो शेयर की, लिखा असली मर्द गुलाबी कपड़े पहनते...

कपिल शर्मा ने फोटो शेयर की, लिखा असली मर्द गुलाबी कपड़े पहनते हैं

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी ट्रांसफॉर्मेशन वाली एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पिंक कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ है। इनमें वो हैंडसम डूड लग रहे हैं। कनाडा और अमेरिका से टूर करके वापस आने के बाद अब कपिल शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ से फिर से वापसी करने वाले हैं।

पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए कपिल शर्मा

बता दें कपिल ने कुछ दिनों पहले एक ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो कि तेजी से वायरल भी हुई थी। और अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी एक पिंक कलर के ड्रेस में तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

तमन्ना को टैग कर पूछा सवाल

कपिल शर्मा ने कैप्शन में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को टैग करते हुए लिखा कि, ‘मैंने अभी गूगल किया है तमन्ना भाटिया। क्या लड़के पिंक पहन सकते हैं? हां, आपने सही पढ़ा। असली मर्द पिंक पहनते हैं। पिंक लड़कों के लिए एक मैस्कुलिन और कूल रंग है। इतिहास में पिंक महिलाओं से जुड़ा कोई रंग नहीं था। 18वीं शताब्दी में मर्दों को पिंक सिल्क के सूट पहनने के लिए जाना जाता था, जिनमें फ्लोरल डिजाइन होता था। मर्द पिंक पहनते हैं और इससे आपकी मर्दानगी खत्म नहीं होती।’

लोग कर रहे हैं लुक की तारीफ

कपिल शर्मा के इस पोस्ट को सभी पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘असल में तुमने शो के आखिरी एपिसोड में जो हॉट पिंक आउटफिट पहना था, वो मेरा फेवरेट कपिल लुक है। मैंने गिन्नी को मैसेज भी किया था, क्योंकि वो तुम्हें स्टाइल कर रही हैं। अपनी स्टाइल मत बदलना प्लीज।’

इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.