कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार और प्रशंसकों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के भाई ने बताया कि अब राजू की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। हो सकता है 10 दिनों में उन्हें होश आ जाााए।।
बता दें कि 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, कॉमेडियन की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए 2 बार वेंटिलेटर हटाया जा चुका है। लेकिन, अब जब से राजू 90 फीसदी ऑक्सीजन नैचुरली ले रहे हैं, तब से डॉक्टर्स पूरी तरह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं।
कब आएगा राजू को होश?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली एम्स में एसओडी डॉ. पद्मा श्रीवास्तव और डॉ. अचल श्रीवास्तव की देख-रेख में राजू का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब राजू की पूरी बॉडी सही तरीके से काम कर रही है।
लेकिन, 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से उन्हें होश नहीं आया है। करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि दिन-रात राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन का समय लग सकता है।
इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


