HomeCrimeकांग्रेस के दो विधायकों ने ट्रेन में महिला यात्री के साथ की...

कांग्रेस के दो विधायकों ने ट्रेन में महिला यात्री के साथ की छेड़छाड़, FIR दर्ज

जी, हां आप ने सही पढ़ा मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो विधायकों द्वारा ट्रेन में यात्रा करने के दौरान महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील पर शराब पीकर छेड़छाड़ करने का आरोप सहयात्री महिला ने लगाया है, जो अपने सात माह के पुत्र के साथ यात्रा कर रही थी।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेवांचल एक्सप्रेस यात्रा कर रही महिला यात्री रीवा से भोपाल जा रही थी। यात्रा के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद महिला के पति ने ट्वीट कर इस घटना से रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, प्रधानमंत्री ऑफिस, डीआरएम, आरपीएफ, जीआरपी को अवगत करवाया।

विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद दोनों विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सागर जीआरपी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल और हबीबगंज जीआरपी पुलिस भी मामले में मदद कर रही है। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस ने दोनों विधायकों को बेकसूर बताया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टीटीई ने महिला की सीट को बदल दिया। हालांकि महिला इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुई। महिला ने मीडिया को कहा कि अब तक दोनों यात्रियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।

विधायकों ने आरोप नकारे

इस मामले में दोनों ही विधायकों ने नशे में होने और महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोपों को नकार दिया है। इस संबंध में सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि महिला के साथ उन्होंने किसी तरह की बदसलूकी नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैं कोतमा विधायक सुनील सर्राफ के साथ खाना खा रहा था। महिला के साथ बच्चा होने के कारण मैंने उन्हें अपनी बर्थ तक दे दी थी। महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.