HomeNationalचुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना हिमाचल में 12 नवंबर को होगा...

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना हिमाचल में 12 नवंबर को होगा मतदान

जी, हां आप ने सही पढ़ा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने पीसी में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सही तरीके से चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्शन फेयर और सही तरीके से करवाने का प्रयास करेंगे। कोविड की स्थिति अब बड़ी चिंता नहीं, लेकिन एहतियाती कदम जारी रखे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। उसका कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश में 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली थी। वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी। वर्तमान में राज्य में 53 लाख 76 हजार 77 रजिस्टर्ड मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.28 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए खास इंतजाम

चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल के ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग, या कोरोना संक्रमित अगर बूथ पर नहीं आ पाते हैं तो उनके घर जाकर वोट ली जाएगी। 80 साल के ज्यादा उम्र के 1.82 लाख मतदाता हैं। आयोग के कर्मचारी 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए मतदान के लिए घरों में जाएंगे, प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.