हल्द्वानी, खबर संसार। आज के. वी. कॉन्वेंट विद्यालय में देवभूमि उत्तराखंड दिवस (स्थापना दिवस) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए पहाड़ी कविताएं, नृत्य, गीत, छोलिया नृत्य (Poems, Dance, Songs, Cholia Dance) आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व अध्यापकों ने बच्चों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने की सीख दी। सभी कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट व दिक्षा बिष्ट, सुनीता भाकुनी , मीनाक्षी रावत व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम व उत्साह नजर आया।
Gurukul International School ने मनाया राज्य का 22 वाँ स्थापना दिवस

हल्द्वानी, खबर संसार। Gurukul International School में उत्तराखण्ड राज्य का 22 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। उत्तराखण्ड देवा भूमि तेरी जय-जय-कारा गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात् बच्चों ने हास्य कविता, कुमाऊँनी गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने सुबह प्रार्थना के सभी कार्यक्रम कुमाऊँनी भाषा में दिये।
समाचार, सामान्य ज्ञान, दिन का विचार, चारधाम चर्चा सभी कुमाऊँनी भाषा में दिये। अंत में विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल जी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को उत्तराखण्ड की संस्कृति से परिचित कराते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
