spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसेवायोजन विभाग हिन्दी आशुलिपि एवं टंकण का निःशुल्क कोचिंग देगा

सेवायोजन विभाग हिन्दी आशुलिपि एवं टंकण का निःशुल्क कोचिंग देगा

हल्द्वानी, खबर संसार। सेवायोजन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यार्थियों समूह ’ग’ परीक्षओं हेतु हिन्दी आशुलिपि एवं टंकण लिपिकीय व्यवसाय प्रशिक्षण/निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी।

नगर सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यार्थियों हेतु हिन्दी आशुलिपि एवं टंकण लिपिकीय व्यवसाय हेतु दिनांक 01 जनवरी 2023 से प्रारम्भ होने वाले सत्र में प्रवेश कर सकते है।

इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 30 के अभ्यार्थियों कर सकते है आवेदन

उन्होंने कहा नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी में स्थित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ी जाति के इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 30 आयुवर्ग के अभ्यार्थियों को समूह ’ग’ के पदों पर सेवायोजित कराने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रशिक्षण/कोचिंग संचालित की जा रही है।

जिसमें उक्त वर्ग के अभ्यार्थियों को एक वर्षीय हिन्दी आशुलिपि एवं छः माह के हिन्दी टंकण लिपिकीय व्यवसाय तथा प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

श्री बोरा ने बताया कि माह जनवरी 2023 से प्रारम्भ होने वाले नवीन सत्र में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 20 दिसम्बर 2022 तक आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर सकते है तथा आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 28 दिसम्बर 2022 तक जमा कर सकते है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.