HomeNationalजाने 16 को आखिर क्या होने वाला है, जो भनक लगने पर...

जाने 16 को आखिर क्या होने वाला है, जो भनक लगने पर घबराया china

कुछ ऐसी बातें होती हैं जो आप दुनिया को बताओ या न बताओ लेकिन किसी न किसी माध्यम से वो दुनिया को पता चल ही जाती है। भारत की अग्नि-v मिसाइल की ताकत जिसकी जद में पूरा बीजिंग (china) समा सकता है।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन की करारी हार के बाद वो बहुत बिफरा हुआ नजर आ रहा है। तवांग में भारतीय जवानों से पिटने के बाद चीन (china) अब अंतरराष्ट्रीय समुदायों के निशाने पर भी आ गया है। विस्तारवादी चीन के खिलाफ दुनिया के कई देश अब एक हो रहे हैं। सुपरपावर अमेरिका ने तो घुसपैठ को चीन की आदत करार दिया है।

हिंद महासागर में नाविकों के लिए पहले से नोटैम जारी

अब भारत ने चीन की टेंशन को और बढ़ाने का काम कर दिया है। भारत की अग्नि-5 ने बीजिंग को चितिंत कर दिया है। खबर है कि 15-16 दिसंबर के बीच अग्नि-5 की टेस्टिंग हो सकती है। हिंद महासागर में नाविकों के लिए पहले ही नोटैम जारी कर दिया गया है। भारत की मिसाइल क्षमता को लेकर किए जा रहे दावों ने चीन की टेंशन को बढ़ाने का काम कर दिया है।

भारत की अग्नि-5 दुश्मनों की काल

भारत की अग्नि-5 दुश्मनों के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है इसके बारे में भी बता देते हैं। ये लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ये बैलस्टिक मिसाइल है। 5 हजार किलोमीटर तक ये टारगेट को मारने में सक्षम है। इसकी रेंज में पूरा चीन आ सकता है। इसके अलावा अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आते हैं।

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 में 1500 किलो वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है। 29401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये दुश्मन पर वार कर सकता है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया के बाद इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला भारत आठवां देश है। अग्नि I, II, III और IV पहले ही सेना में कमीशन किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.