भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा टेस्ट मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। bangladesh के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश के 227 रनों के जवाब में भारत बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत 227 रन बनाने में कामयाब रही बांग्लादेश को पहला झटका 39 रनों पर लगा था जब जाकिर हसन को जयदेव उनादकट ने कप्तान केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया था। इसके बाद बांग्लादेश की विकेट लगातार अंतराल गिराती रही। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन मोमिनुल हक ने बनाए हैं।
शुरूआत रही अच्छी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन फिर बांग्लादेश ने लगातार दो विकेट गंवाए। जाकिर हसन को जयदेव उनादकट ने केएल राहुल के हाथों आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जाकिर सिर्फ 15 रन बनाए।
उसके बाद अश्विन ने दूसरे ओपनर नजमुल हुसैन शंतो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शाकिब अल हसन को तीसरा झटका कप्तान शाकिब अल हसन के रूप में लगा। उमेश यादव ने शाकिब को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराया. शाकिब ने सिर्फ 16 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया को चौथा विकेट उनादकट ने दिलाया. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मुशफिकुर रहीम को पवेलियन भेजा। रहीम ने 26 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की आधी टीम 179 रनों पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। लिटन दास को आर. अश्विन ने आउट किया है. लिटन ने 26 गेंद का सामना करते हुए 25 रन बनाए।
भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज.
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद.
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
