रिलायंस जियो ने मोबाइल डाटा क्षेत्र में निश्चित रूप से बड़ी क्रांति का आगाज किया है, और इस बात से शायद ही कोई व्यक्ति इनकार करें। जब भारत के तमाम क्षेत्रों में एयरटेल वोडाफोन और दूसरी कंपनियां 2G और 3G का खेल रही थीं, तब रिलायंस ने 4G में अपना वर्चस्व बनाकर पूरा गेम ही बदल डाला। वहीं अब वह कुछ ऐसा ही 5G में करने की ओर अपने कदम बढ़ा चुका है।
5G का मतलब है फिफ्थ जेनरेशन की वह सर्विस जिसमें आपको 1GBPS की इंटरनेट स्पीड मिलेगी, मतलब कि आप हाई डेफिनेशन की वीडियो आसानी से देख सकते हैं, बिना किसी बफरिंग के रिलायंस जिओ द्वारा 5G सर्विस दिल्ली एनसीआर के सभी क्षेत्रों में शुरू हो गई है।
इन शहरों में मिल रही है ये सुविधा
अगर आप भी चाहते हैं कि Jio 5G की सेवाएं लें तो इसके लिए आपको दिल्ली एनसीआर के अलावा मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई , बेंगलुरु, नाथद्वारा और हैदराबाद के किसी एक शहर में होना पड़ेगा। बता दें कि जिओ वेलकम ऑफर सुविधा के तहत 1GB की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जा रहा है।
सबसे जरूरी बात यह है कि इस वेलकम ऑफर के लिए आपके पास 5G Device होनी चाहिए, साथ ही आप जियो नेटवर्क कवरेज एरिया में भी होने चाहिए। इसके अलावा आपके पास जिओ का पोस्टपेड का ₹239 या उससे ऊपर का एक प्लान में भी मौजूद रहना चाहिए।
अगर आप जिओ 5G की सुविधा फ्री में लेना चाहते हैं, तो इसके लिए इनविटेशन कोड का इंतजार कीजिए। वैसे बता दें कि जियो द्वारा उन्हीं को इनवाइट भेजा जा रहा है जिनके पास ₹239 का जियो प्लान है। अगर आपके पास ₹239 का जियो प्लान है तो आप माय जिओ ऐप में चेक कर सकते हैं कि आपके पास वेलकम ऑफर का इनवाइट आया है या नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
