HomePoliceआम जनता के लिए खुशखबरी,उसके घर के बाहर होंगा नंबर,कोई भी परेशानी...

आम जनता के लिए खुशखबरी,उसके घर के बाहर होंगा नंबर,कोई भी परेशानी के लिए

खबर संसार हल्द्वानी।
आम जनता के लिए खुशखबरी,उसके घर के बाहर होंगा नंबर,कोई भी परेशानी के लिए। जी हा कुमाऊ मंडल के 1500 सिपाही के नंबर आपके घर के बाहर अंकित होंगे। यानी स्टीकर लगा रहेगा। अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप उसको फोन पर बता और बुला सकते है। इसका एलान आज पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज नैनीताल, डॉ नीलेश आनंद भरने द्वारा प्रेसवार्ता में किया गया।

बताए चले कि इसके अनार्गत बीट पुलिसिंग के तहत हर घर पुलिस योजना का प्रारंभ किया जिसमें कुमाऊं क्षेत्र के समस्त जनपदों की बीट व्यवस्था बनाई गईl बीट अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी बीच में निम्नलिखित कार्य करेंगे इसका उदेश्य है

✅ प्रत्येक बीट अधिकारी कर्मचारी अपने अपने बीट क्षेत्र में *अपनी बीट को जाने* नाम का पंपलेट बनाएंगे जिसमें निम्न सूचना अंकित होंगी

👉 बीट क्षेत्र का नाम और संख्या

👉बीट क्षेत्र की परिसीमा

👉 हल्का प्रभारी उप निरीक्षक का नाम मोबाइल नंबर

👉बीट अधिकारी आरक्षी का नाम मोबाइल नंबर

✅ उपरोक्त पंपलेट अपने अपने बीट क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए जाएंगे

✅ बीट कर्मचारी अपना मोबाइल नंबर हर घर पर नोट कराएंगे अथवा लिखेंगे

✅ चौकी के बाहर चौकी प्रभारी का फोटो मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा

✅ सीधे संपर्क से भी वितरित किए जाएंगे

✅ प्रत्येक हल्का वह बीट प्रभारी समय-समय पर अपने बीट क्षेत्र अंतर्गत संभ्रांत नागरिकों ग्राम प्रधान, ग्राम चौकीदार, वार्ड मेंबर, डिजिटल वॉलिंटियर्स आदि के साथ लगातार संपर्क करते रहेंगे l

✅सीनियर सिटीजन से प्रत्येक माह की प्रथम सप्ताह में उनकी कुशलक्षेम पूछते रहेंगे

✅अपने-अपने बीट क्षेत्र के समस्त धार्मिक संस्थानों के संचालकों व प्रबंधकों पुजारी, मौलवी, पादरी आदि से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे

✅बीट क्षेत्र के समस्त व्यापारी, टैक्सी चालकों, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों से लगातार संपर्क करेंगे।

*उपरोक्त क्रम में कुमाऊं स्तर पर नई बीट व्यवस्था प्रारंभ की गई है वर्तमान में कुमायूँ परिक्षेत्र के 71 थानों में कुल 607 बीट है* 3 थाने 8 चौकी नई खुल रही है

*अल्मोड़ा- 10 थाने 73 बीट*

*बागेश्वर- 06 थाने 57 बीट*

*चंपावत- 08 थाने 58 बीट*

*उधम सिंह नगर- 17 थाने 203 बीट*

*नैनीताल- 14 थाने 152 बीट*

*पिथौरागढ़ 16 थाने 64 बीट*

उपरोक्त सभी बीट में हल्का प्रभारी व आरक्षी तैनात किए गए हैं

समस्त के मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं

*फायदे*
1- जनता का सीधा पुलिस से संपर्क/संवाद रहेगा।
2- बीट व्यस्था के जरिये बीट अधिकारी हर घर पहुचेंगा ।
3- आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा ।
4- कोई भी घटना,शिकायत, सुझाव की सूचना किसी भी समय जनता फोन द्वारा अपने बीट अधिकारी/कर्मचारी को दे सकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.