HomeNationalशराब घोटाला- ED के खुलासे ने बढ़ाई आप की टेंशन? CM बोले...

शराब घोटाला- ED के खुलासे ने बढ़ाई आप की टेंशन? CM बोले चार्जशीट झूठी

नई दिल्ली, खबर संसार। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के शराब घोटाला गले की फांस बनता जा रहा है ताजा मामले में ईडी के नए खुलासे आम आदमी पर्टी के टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा है कि आबकारी नीति घोटाले से जमा की गई अवैध राशि का इस्तेमाल पिछले साल गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार में किया गया था।

अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए अगली सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की इस चार्जशीट को मनगढ़ंत बताया है। केजरीवाल ने कहा कि ईडी द्वारा बनाए गए सभी केस झूठे हैं और ‘आप’ को फंसाने की नीयत से ही केंद्रीय एजेंसी ने चार्जशीट बनाई है। उन्होंने कहा कि ईडी के मामले सिर्फ सरकारें गिराने और बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

ईडी की चार्जशीट पूरी तरह से झूठी- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि ईडी की चार्जशीट पूरी तरह से झूठी है। ईडी के आरोपपत्र के मुताबिक ‘आप’ ने सर्वे वॉलंटियर्स को 70 लाख रुपये नकद दिया था। आरोपी विजय नायर ने कुछ लोगों को कैश भुगतान के लिए कहा था। वहीं आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि ‘आप’ कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर के अलावा इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।

इतना ही नहीं, विजय नायर ने पार्टी के लिए वाईएसआरसीपी सांसद मगुन्टा श्रीनिवासुलु , उनके बेटे राघव मगुन्टा, अरविंदो फार्मा के निदेशक पी सरथ चंद्र रेड्डी, तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी कविता कवलकुंतला के एक समूह से 100 करोड़ की रिश्वत प्राप्त की थी।

एजेंसी ने यह सभी तथ्य आरोपी विजय नायर की जमानत याचिका पर बहस के दौरान रखे। कोर्ट ने नायर की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी सामने आया था। हालांकि, ईडी ने मामले में आरोपी के रूप में सिसोदिया का नाम नहीं लिया और न्यायाधीश को बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

ये लोग है शराब कांड के आरोपी : विजय नायर , समीर महेंद्रू, अमित अरोड़ा , बेनॉय बाबू , पी सरथ चंद्र रेड्डी व अभिषेक बोइनपल्ली। दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को लागू करने में अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब इसे रद्द किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.