HomeUttar PradeshHoli से पहले अलीगढ़ में चाकचौबंद हुई व्यवस्था, ढकी गई मस्जिद की...

Holi से पहले अलीगढ़ में चाकचौबंद हुई व्यवस्था, ढकी गई मस्जिद की दीवारें

Holi को लेकर एक तरफ पूरे भारत में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अब्दुल करीम चौराहे पर बनी मस्जिद को होली से पहले ही एहतियात के तौर पर कपड़ों और पन्नी की मदद से ढ़क दिया गया है। होली के रंगों से मस्जिद की दीवारें खराब ना हो, इसके लिए ये कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि अब्दुल करीब चौराहा संवेदनशील इलाकों में से एक है, जहां कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। आमतौर पर यहां पूरे जिले के लोग इकट्ठा होकर होली खेलते है। ऐसे में होली के रंग मस्जिद की दीवारों पर ना लगे इसलिए दीवारें ढ़कने का कदम उठाया गया है। बीते छह सालों से हंगामा रोकने के उद्देश्य से मस्जिद की दीवारों को ढ़का जाता है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.