HomeUttar Pradeshझगड़ा हुआ तो पत्नी ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काटा,...

झगड़ा हुआ तो पत्नी ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काटा, पत्‍नी पर केस दर्ज

पत‍ि से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे घायल किया जी, हां उत्तर प्रदेश के कानपुर से ये घटना सामने आई है जहां एक पत्नी ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे घायल कर दिया। पति ने एक सप्ताह बाद अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला कानपुर महानगर के गुजैनी थाना क्षेत्र का है।

यहां बर्रा इलाके में रहने वाले मनोज ने बताया कि 14 जून को उनका अपनी पत्नी। से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इस तरह का झगड़ा उनके बीच हमेशा हुआ करता था। झगड़े के बाद जब वह सो गए तो उनकी पत्नी ने ब्लेड लेकर उनके प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

जब वह दर्द के मारे चीखने-चिल्लाने लगे तो पत्नी वहां से फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शर्म के मारे यह सूचना किसी को नहीं दी। लेकिन एक सप्ताह बाद उन्होंने गुजैनी थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

नौबस्ता के एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़ित का भी मेडिकल करवाया गया है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्नी का मोबाइल छीनना पति को पड़ा भारी

इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी मिलती-जुलती खबर सामने थी। दरअसल, यहां एक युवक को अपनी पत्नी के हाथ से मोबाइल छीनना भारी पड़ गया। रोका-टोकी से गुस्साई महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल उड़ेल
दिया और भाग खड़ी हुई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.