HomeInternationalMexico में गिरोह हिंसा के बीच एक और पत्रकार की हत्या, 5...

Mexico में गिरोह हिंसा के बीच एक और पत्रकार की हत्या, 5 वर्ष में 52 मारे गए

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में बढ़ती गिरोह हिंसा के बीच एक और पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। पिछले पांच वर्षों में मेक्सिको में 52 पत्रकार मारे गए हैं। अधिकारियों और प्रेस स्वतंत्रता संगठन ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार नेल्सन माटुस को शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मेक्सिको के अकापुल्को में गोली मारी गई। माटुस स्थानीय समाचार संस्था ‘लो रियल डे ग्युरेरो’ के निदेशक थे। यह संस्था मेक्सिको के ग्युरेरो राज्य में हिंसा की खबरों को प्रमुखता से कवर करती है।

माटुस की हत्या से एक सप्ताह पहले पश्चिमी मेक्सिको में एक अन्य पत्रकार की हत्या हुई थी

पत्रकारों के संगठन ‘अर्टिकल 19’ के मुताबिक, माटुस पर 2019 में भी जानलेवा हमला हुआ था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि वे हत्या मामले की जांच कर रहे हैं। माटुस की हत्या से ठीक एक सप्ताह पहले पश्चिमी मेक्सिको में एक अन्य पत्रकार की जघन्य हत्या हुई थी।

पत्रकारों की एक समिति ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट’(सीपीजे) ने कहा कि यह घटना मेक्सिको में प्रेस के सामने लगातार पेश आ रही चुनौतियों और खतरों को रेखांकित करती है। सीपीजे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में मेक्सिको में गिरोह हिंसा में 52 पत्रकार मारे गए हैं। समिति ने बताया कि मेक्सिको पिछले साल पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे घातक देशों में से एक था।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.