HomeInternationalपहले इमरजेंसी कोड, फिर प्लेन हाईजैक सिग्नल! जाने हवा में क्यों मचा...

पहले इमरजेंसी कोड, फिर प्लेन हाईजैक सिग्नल! जाने हवा में क्यों मचा हड़कंप?

तेल अवीव जा रहे फ़्लाईदुबई के एक यात्री विमान को बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 150 से ज्यादा इजरायली यात्री सवार थे। इमरजेंसी और हाईजैक कोड जारी होने के बाद इजरायल ने लड़ाकू विमान भेजे और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की आपात बैठक हुई।

दो पायलटों के बीच हुआ था झगड़ा

सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से इजरायली मीडिया ने बताया कि विमान में यह स्थिति दो पायलटों के बीच हुए झगड़े के कारण बनी। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के एक सिविल और मिलिट्री बेस, तबुक में उतारा गया।

फ्लाइट ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट

फ़्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ़्लाईदुबई के यात्री विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। बताया गया कि विमान ने इंटरनेशनल इमरजेंसी ‘स्क्वाक कोड 7700’ भेजने के बाद अपना रास्ता बदल लिया। घटना के बाद सुरक्षा संबंधी चिंता बढ़ गई।

इजरायल ने भेजे लड़ाकू विमान

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विमान की ओर इज़राइली वायु सेना के लड़ाकू विमान भेजे गए। इस बीच, इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बैठक भी हुई। इजरायली एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद किए जाने की भी जानकारी सामने आई।

हाईजैक की आशंका बाद में हुई खारिज

‘द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ के अनुसार, विमान बाद में सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद हाईजैकिंग की आशंका को खारिज कर दिया गया। इजरायली मीडिया के अनुसार, लगभग 180 यात्रियों वाली फ़्लाइट FZ1073 ने पहले ‘स्क्वाक कोड 7700’, फिर ‘कोड 7500’ और बाद में दोबारा शुरुआती कोड भेजा। विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद इजरायली एयरस्पेस फिर खोल दिया गया। इससे पहले हाल में गुपचुप तरीके से UAE पहुंचे नेतन्याहू की वहां के राष्ट्रपति नाहयान से सीक्रेट मुलाकात हुई थी।

10 प्वाइंट में पूरी खबर

  • दुबई से तेल अवीव जा रहे फ़्लाईदुबई विमान को बुधवार को सऊदी अरब में उतारा गया।
  • विमान में 150 से ज्यादा इजरायली यात्री सवार थे।
  • फ्लाइट ने सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।
  • पहले ‘स्क्वाक कोड 7700’ भेजा गया।
  • इसके बाद विमान ने ‘कोड 7500’ पर स्विच किया।
  • इस घटनाक्रम से हाईजैक की आशंका पैदा हुई।
  • इज़राइल ने विमान की ओर लड़ाकू विमान भेजे।
  • विमान सऊदी अरब के तबुक में उतरा।
  • सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, दोनों पायलटों के झगड़े के कारण यह स्थिति बनी।
  • विमान के उतरने के बाद हाईजैकिंग की आशंका खारिज कर दी गई और इजरायली एयरस्पेस फिर खोल दिया गया।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.