HomeUttar Pradeshसीमा हैदर यूपी ATS की हिरासत में, हो सकती है गिरफ्तार, पूछताछ...

सीमा हैदर यूपी ATS की हिरासत में, हो सकती है गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जी, हां अवैध तरीके से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर यूपी एटीएस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। यूपी एटीएस सीमा हैदर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एटीएस ने सीमा के आईडी कार्ड हाईकमीशन को भेजे हैं। आईबी से मिले इनपुट में पता चला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं।

वहीं सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है। इसके बाद सीमा पर आईएसआई के एजेंट होने का शक और बढ़ गया है। फिलहाल यूपी एटीएस नोएडा यूनिट में सीमा हैदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एटीएस भी अपनी तरफ से सीमा हैदर के बारे में इनपुट जुटा रही है। एटीएस सीमा और सचिन के व्हाट्सअप चैन और तमाम सबूतों के आधार पर जांच करेगी। सूत्र बताते हैं कि सीमा हैदर को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

सीमा और सचिन लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई

पिछले कुछ दिनों से सीमा और सचिन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है। कोई उनकी लव स्टोरी को सही बता रहा है तो कोई सीमा के भारत में अवैध तरीके से प्रवेश को लेकर सवाल उठा रहा है। इसी को लेकर नोएडा पुलिस ने एक लेटर लिखकर सीमा हैदर मामले की जांच के लिए स्पेशल एजेंसी से कार्रवाई की मांग की थी।

नोएडा पुलिस का लेटर मिलने के बाद यूपी एटीएस सीमा मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है। एटीएस ने सीमा को हिरासत में लेकर नोएडा में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान एटीएस सीमा से उन लोगों के बारे भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने पाकिस्तान से भारत आने में उसकी मदद की। इसके अलावा एटीएस सीमा-सचिन के बयान भी दर्ज कर सकती है।

दुबई से भारत आने तक की जानकारी लेगी एटीएस

यूपी एटीएस ने सीमा हैदर केस की जांच अपने हाथ में ले ली है। एटीएस ने सीमा को नोएडा यूनिट ले जाकर उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। एटीएस अब सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के रूट को खंगालेगी। साथ ही एटीएस यह भी पता लगाएगी कि इन दुबई से भारत आने तक सीमा की मदद करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे।

पाकिस्तान से भारत आने के दौरान सीमा ने किन नंबरों का उपयोग किया इस बारे में भी एटीएस सीमा से पूछताछ करेगी। इतना ही नहीं सीमा के प्रेमी सचिन का बैकग्राउंड भी यूपी एटीएस जांचेगी। सचिन सीमा से कब से संपर्क में था, दोनों के बीच क्या-क्या बातचीत होती थीं, किन-किन कंपनियों के इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे? एटीएस इन सब मामलों को खंगालेगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.