HomeUncategorizedChandrayaan-3 का आया अपडेट, पृथ्वी की कक्षा को छोड़ चांद की ओर...

Chandrayaan-3 का आया अपडेट, पृथ्वी की कक्षा को छोड़ चांद की ओर बढ़ा

18 दिन पहले भारत के श्री हिरकोटा से लॉन्च हुए Chandrayaan-3 को लेकर इसरो ने बड़ी जानकारी दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मंगलवार को चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया।

इसरो ने 1 अगस्त को Chandrayaan-3 को चंद्रमा की ओर ले जाने के लिए ट्रांस लूनर इंजेक्शन यानी टीएलआई का काम पूरा कर लिया। इस काम को बेंगलुरू में इसरो टेलीमैट्री कमांड एंड नेटवर्क से दिया गया।

इसरो ने ट्वीट किया कि इस्ट्रैक में एक सफल पेरिंगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरक्षि यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।’ इसरो ने चंद्रमा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अगला पड़ाव: चंद्रमा।’

पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा-Chandrayaan-3

उन्होंने कहा कि यान पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा और 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। ये जानकारी देते हुए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि चंद्रयान 3 ने पृथ्वी के चारो ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है।

इसरो के मुताबिक करीब 23 दिन की और यात्रा करने के बाद चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा। बता दें कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान 3 ने 1 अगस्त को पृथ्वी के चारो ओर परिक्रमा पूरी कर ली है। पृथ्वी की कक्षा से बाहर जा चुके चंद्रयान 3 को अभी चांद तक पहुंचने के लिए 3.8 लाख किलोमीटर की यात्रा और करनी है। इसरो का कहना है कि लूनर ऑर्बिट इंसर्न की 5 अगस्त की योजना बनाई गई है।

23 अगस्त, शाम 05.47 बजे चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3

अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो लेंडर विक्रम 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यानी अगर इस तरह देंखे तो 23 अगस्त बुधवार का दिन देश के लिए सबसे अहम रहेगा। हम सभी की निगाहें चंद्रयान पर अटकी होंगी। हम सभी ये प्रार्थना कर रहे होंगे कि वो सकुशल चांद की सतह पर उतर आए। ये भारतीय अंतरिक्ष मिशन का ऐसा क्षण होगा, जिसमें सफलता के बाद इसरो के लिए बहुत कुछ बदल जाएगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.