ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रुक गई है और बाजार में खरीदारी देखने को मिली. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए हैं।
Sensex 480.57 अंक यानी 0.74 फीसदी बढ़कर 65,721.25 अंक पर बंद, निफ्टी 135.35 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़क के साथ 19,517.00 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में तकरीबन हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल, फार्मा सहित ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. जबकि ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए!
NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर CIPLA के शेयर 3.53 फीसदी के उछाल के साथ, INDUSINBK में 3.01 फीसदी, TECHM में 2.29 फीसदी, WIPRO में 2.29 फीसदी की BHARTIARTL में 2.05 में बढ़त देखने को मिल रही है।
NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर SBIN में 2.93 फीसदी, BAJAJ-AUTO में 2.53 फीसदी, BPCL में 2.04 फीसदी, MARUTI में 1.01 फीसदी और NTPC में 0.95 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
भारतीय रुपया में बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.10 पैसे बढ़कर 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



