HomePoliticalकांग्रेस नेता रणदीप ने कहा, 'जो बीजेपी को वोट देते हैं वो...

कांग्रेस नेता रणदीप ने कहा, ‘जो बीजेपी को वोट देते हैं वो सब राक्षस प्रवृत्ति के’

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को समान अवसर प्रदान नहीं करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया और भाजपा और उसके समर्थक को ‘राक्षस’ कहा।

रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को हरियाणा के कैथल में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी मत दो, कम से कम नौकरी में बैठने का मौका तो दो। बीजेपी और जेजेपी के लोग ‘राक्षस’ हैं और जो लोग बीजेपी को वोट देते हैं और उनका समर्थन करते हैं वे भी ‘राक्षस’ हैं। आज मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं।

बतादें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में चुनावी माहौल बनने लगा है। नेताओं की रैलियां और जनसभाएं होना शुरू हो चुकी हैं। पार्टियां अपना पक्ष तय कर चुकी हैं और नेताओं के विवादित बोल भी शुरू हो गए हैं।

इस बार शुरुआत कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह ने की है। सांसद रणदीप सिंह ने हरियाणा के कैथल में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को राक्षस प्रवत्ति का बताया है।

प्रदेश की बीजेपी-जजपा सरकार राक्षस है जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है

कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जजपा सरकार राक्षस है जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है।

वहीं सांसद रणदीप सिंह के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनपर तीखा हमला बोला है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “गांधी परिवार की गुलामी की जंजीरों में लिपटे रणदीप सुरजेवाला बोल रहे हैं- ‘भाजपा को वोट देने वाली देश की जनता ‘राक्षस’ है।

यह बयान करोड़ों देशवासियों का अपमान है। जिसका मुहतोड़ जवाब देश की जनता देगी। भाजपा के लिए तो जनता ही भगवान है और उसका पुजारी भाजपा का हर एक कार्यकर्ता है।”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.