HomeUttarakhandआज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मंडल को द‍िलाई गई शपथ

आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मंडल को द‍िलाई गई शपथ

मनमोहक परेड के साथ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के हैडबॉय के रूप में कक्षा 12वीं के चिरायु सुंनठा तथा हैडगर्ल के रूप में कक्षा 12वीं की कुमकुम जोशी को विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया व प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने बैज लगाकर अलंकृत किया।

विद्यालय के वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा ग्यारह की वर्णिका जोशी को चयनित किया गया। पुरूष वर्ग में स्पोर्टस कैप्टन कक्षा 12वीं के करन कम्बोज तथा वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा 11वीं के आयुष्मान रावत व महिला वर्ग में स्पोर्टस कैप्टन कक्षा 12वीं की महक शर्मा व वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा 11वीं की लक्षिता देउपा को चयनित किया गया। डिसिप्लिन प्रीफेक्ट्स का कार्यभार कक्षा 12वीं के तेजस्व रावत व कक्षा 12 वीं की कनक महेश्वरी को सौंपा गया।

कल्चरल क्लब का इंचार्ज कक्षा 12वीं के प्रियांशु तिवारी व त्रिगुणा दास को बनाया गया

कल्चरल क्लब का इंचार्ज कक्षा 12वीं के प्रियांशु तिवारी व त्रिगुणा दास को बनाया गया। इस क्लब के अन्य सदस्यों में कक्षा 12 के रिषभ पाण्डे, नम्रदा मेहरा, श्रुंनसा गुप्ता, रूद्रा बसकेती, कक्षा 11 की कविता लोहनी, विवेक रावत, कक्षा 10वीं के प्रथम बल्यूटिया, प्रतीति साह, प्रियांशी हिंदवान, प्रियल पाण्डे, गर्विता सुयाल का चयन हुआ। विद्यालय के चार सदनों के लिए कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा प्रीफेक्टस का उत्तरदायित्व सौंपा गया जिनमें ब्लू हाउस कैप्टन के रूप में विश्वेश हैड़िया, वाइस कैप्टन प्रनव जोशी तथा प्रीफेक्ट्स के रूप में अभय महर, सायका हुसैन, यशस्वी भण्डारी को चुना गया।

ग्रीन हाउस में कैप्टन अभ्युदय ऐरी, वाइस कैप्टन भूमिका पुरोहित व प्रीफेक्ट्स के रूप में मानस सिंह पछाई, वेदान्त बिष्ट, अलंकृता उप्रेती को चयनित किया गया। रेड हाउस में कैप्टन जया पोखरिया, वाइस कैप्टन साहिब सिंह जुब्बल व प्रीफेक्ट्स गर्विता चौधरी, रिद्धिमा ठगुरथी, पावनी हेड़िया को चुना गया। अंतिम सदन अर्थात येलो हाउस कैप्टन अर्श सिद्धिकी, वाइस कैप्टन अक्षत खरखवाल व प्रीफेक्ट्स इशिता नेगी, काव्या वर्मा, भाविन जोशी को उत्तरदायित्व सौंपा गया।

हैडगर्ल व हैडबॉय ने अपने उद्बोधन में कार्य के प्रति निष्ठावान होने की शपथ ली व अपने कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी रचनात्मक बनने, आत्मविश्वासी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनने व विद्यालय के नियमों के प्रति प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया व प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी व कार्य के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुमिता दास, श्रीमती हरिप्रिया तिवारी, श्रीमती रीता राठौर, सुमित दास, संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार, नरेन्द्र भण्डारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.