जी, हां मंगलवार, 19 सितंबर, 2023 इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा क्योंकि संसदीय कार्यवाही को पुराने संसद भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जायेगा प्रधानमंत्री ने कहा कि नए संसद भवन की यह पहली और ऐतिहासिक बैठक है! मैं सभी सम्मानित प्रतिनिधियों और देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा कि यह अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। यह आजादी के स्वर्ण युग की शुरुआत है और भारत अनेक उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है, नए संकल्प पारित कर रहा है और अपने भविष्य को नई इमारत में परिभाषित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी20 का असाधारण आयोजन दुनिया में वांछित प्रभाव के संदर्भ में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल करने का एक अवसर है।
नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आज लोकतंत्र के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि हम नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम इसका गवाह बन सके। इस ऐतिहासिक दिन पर आप सभी को बधाई।
शेष सत्र में पहले दिन सांसदों ने पुरानी इमारत की यादों को याद किया
” संसद के चल रहे पांच दिवसीय विशेष सत्र में पहले दिन सांसदों ने पुरानी इमारत की यादों को याद किया और पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिष्ठित भाषणों का उल्लेख किया। उन्होंने कई अन्य घटनाओं के अलावा परिसर में हुए आतंकवादी हमले को भी याद किया।
नए संसद में मोदी ने कहा कि इस पावन दिवस पर हमारा ये शुभारंभ संकल्प से सिद्धि की ओर एक नए विश्वास के साथ यात्रा आरंभ करने का है। उन्होंने कहा कि आज जब हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, तब हमें अतीत की हर कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना है। हम यहां से हमारे आचरण, वाणी और संकल्पों से जो भी करेंगे, वो देश के लिए, हर नागरिक के लिए प्रेरणा का कारण बनना चाहिए।
हम सबको इस दायित्व को निभाने के लिए भरसक प्रयास भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज संवत्सरी भी मनाई जाती है, यह एक अद्भुत परंपरा है। आज वह दिन है जब हम कहते हैं ‘मिच्छामी दुक्कड़म’, इससे हमें किसी ऐसे व्यक्ति से माफी मांगने का मौका मिलता है जिसे हमने जानबूझकर या अनजाने में ठेस पहुंचाई है। मैं संसद के सभी सदस्यों और देश की जनता से भी ‘मिच्छामी दुक्कड़म’ कहना चाहता हूं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
