शुक्रवार को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से पत्रकारों ने जब सवाल किया कि आप रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में पहुंचे थे। इसी पर विधायक जवाब देते हुए उत्तेजित हो गए। पत्रकारों के सवाल के जवाब में कई गालियां दे दीं। ऐसी गाली कि उसे लिख भी नहीं सकता है।
जेडीयू विधायक ने कहा, “लहराएंगे पिस्टल… तू लोग (पत्रकार) हमारा बाप हो।” हालांकि सवाल के जवाब में पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल शांति से बहाना बना रहे थे। गोपाल मंडल ने कहा, “बेल्ट छूट गया था और रिवॉल्वर ले लिया। रिवॉल्वर पैजामा में रख लिए। ” इतना कहते ही पत्रकारों ने सवाल किया कि आप हाथ में लेकर लहराइगा? जिसके जवाब में विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए।
जेडीयू की यही संस्कृति है? बचकर भागने लगे गोपाल मंडल
जेडीयू के विधायक की इस तरह की भाषा पर मीडिया वाले घेरकर सवाल करने लगे। पूछने लगे कि क्या जेडीयू की यही संस्कृति है क्या? आप गाली दीजिएगा? गुंडागर्दी करिएगा? इसके बाद गोपाल मंडल बचते हुए भागने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और फिर ललन सिंह के मीटिंग हॉल में लेकर चले गए।
क्या है रिवॉल्वर लहराने का मामला?
नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं। मंगलवार (03 अक्टूबर) की शाम हाथ में रिवॉल्वर लिए वो जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए थे। विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवॉल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। हाथ में रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में जाने को लेकर ही पत्रकारों ने उनसे शुक्रवार को सवाल किया था।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
