खबर संसार हल्द्वानी. भूकंप 11बजकर 33 मिनट पर देर रात हल्द्वानी की धरती सहित दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाण समेत देश के कई हिस्सों में देर रात भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल उठी। में सोते हुए उठा तो खन खन की आवाज के साथ बैड हिला, बाहर कुत्ते लगातर भौ भौ कर रहे थे.
प्राप्त जानकारी अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। कुछ ही देर के अंतराल पर दो से तीन झटके महसूस किए गए, जिससे अफरातफरी मच गई। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप 11बजकर 33 मिनट पर देर रात हल्द्वानी की धरती सहित दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाण समेत देश के कई हिस्सों में देर रात भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल उठी।
शुक्रवार देर रात भूकंप का पहला झटका 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसका केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के पैंक में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। भूकंप के तेज झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में महसूस किए गए। ऊंची इमारतों से उतरने के लिए आपाधापी मच गई।लोग बच्चों को गोद में लेकर सोसायटी के असेंबली एरिया में इकट्ठा हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने लगे और परिचितों का हाल जानने लगे। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके आते ही पंखे-झूमर और लाइट्स हिलने लगीं।
