नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की अग्निपरीक्षा South Africa दौरे पर होने वाली है। सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। इस दौरे पर मेजबानों के साथ 3 टी20 , 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज की शुरुआत टी20 से होगी।
इसके पहले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के मुकाबलों का टीवी पर लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर हो रहा था और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प पर दिखाया जा रहा था लेकिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का लुत्फ उठाने के लिए आपको चैनल बदलना पड़ेगा।
24 मुकाबलों में से भारत ने 13 मैच जीते हैं
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 24 बार टी20 में टक्कर हुई है, जहां भारत ने 13 मैच जीते हैं वहीं साउथ अफ्रीका को 10 में विजय मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। वनडे में दोनों टीमों का आमना सामना 91 बार हुआ है जहां भारत ने 38 वहीं साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं।
3 मैच बेनजीता रहे हैं। इस तरह टेस्ट में दोनों टीमें 42 बार भिड़ी हैं, जिसमें से भारत 15 टेस्ट जीतने में सफल रहा वहीं South Africa को 17 टेस्ट में जीत मिली है। 10 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के मुकाबलों को टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट न्यूज 18 हिंदी को फॉलो कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


