भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 और वनडे सीरीज़ के बाद अब टेस्ट सीरीज़ का आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर को खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा लेगी। टेस्ट सीरीज़ भारत की दृष्टिकोण से काफी अहम हैं।
दरअसल भारतीय टीम आज-तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ अपने नाम नहीं कर सकी है। हालांकि टेस्ट सीरीज़ शुरु होने से पहले भारत के सबसे अहम बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना नाम वापिस ले लिया है। इसके पीथे बड़ी वजह सामने आई है। टीम के लिए ये सबसे बड़ा झटका है।
अफ्रीका सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर खिलाड़ियों को हिस्सा बनाया था। टेस्ट सीरीज़ में विराट कोहली भी अहम हिस्सा थे और वे साउथ अफ्रीका भी पहुंच कर टीम के साथ जुड़ चुके थे, लेकिन उन्होंने अचानक अपना नाम वापिस ले लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट (Virat Kohli) परिवारिक कारणों से टेस्ट नहीं खेलेंगा। हालांकि ऐसा क्यास लगाया जा रहा है कि उनकी पत्नी अनुष्का प्रेंगनेंट हैं, लेकिन इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार आंकड़े
साउथ अफ्रीक के खिलाफ विराट कोहली के शानदार आंकड़ रहे हैं। उन्होंने अब तक अफ्रीका के खिलाफ 14 मैच खेले हैं और 56।18 की औसत के साथ 1236 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान किंग कोहली ने 3 शतक भी अपने नाम किया है। होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए वे काफी अहम हो सकते थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापिस ले कर टीम मैनेजमेंट की चिंता में इज़ाफा कर दिया है।
भारत के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने तीनों ही फॉर्मेट में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन टेस्ट में भी उनके आंकड़ें कमाल के रहे हैं। उन्होंने 111 टेस्ट मैच में 49।29 की औसत के साथ 8676 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 29 शतक के अलावा 29 अर्धशतक अपने नाम किया।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
