HomeSportस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

जी, हां टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईशान किशन पर अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। रणजी ट्रॉफी में झारखंड की ओर से एक भी मैच नहीं खेलने के बाद बीसीसीआई ने ईशान किशन पर कार्रवाई का मन बनाया है।

Ishaan Kishan पर घरेलू क्रिकेट की बजाए आईपीएल को प्राथमिकता देने के आरोप लग रहे हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया में भी ईशान किशन की वापसी कब होगी इस पर सवाल और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। ईशान किशन को फिलहाल बीसीसीआई की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सी कैटेगरी में रखा गया है।

बीसीसीआई सी कैटेगरी के खिलाड़ियों को सलाना एक करोड़ रुपये फीस देती है। Ishaan Kishan के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ”अभी तक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात नहीं की गई है।”

Ishaan Kishan की मुश्किलें लगातार बढ़ी

किशन की मुश्किलों की शुरुआत उस वक्त हुई जब उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरे से नाम वापस ले लिया। इसके बाद ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किशन की वापसी हो सकती है। लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। पहले किशन को शुरुआती दो टेस्ट से बाहर रखा गया। इसके बाद आखिरी तीन टेस्ट के लिए भी किशन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था कि Ishaan Kishan को वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। लेकिन किशन ने इस बात को नहीं माना और वह झारखंड की ओर से सभी रणजी मैचों से बाहर रहे। इस शर्त को पूरा नहीं करने के चलते अब किशन पर वापसी पर तलवार लटकी हुई नज़र आ रही है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.